7 पुलिस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, कसडोल थाना प्रभारी की कमान प्रवीण को, देखिए लिस्ट..

(रौनक साहू)

कसडोल। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने जिले के विभिन्न थाना में पदस्थ 7 पुलिस अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश पर्यन्त तक स्थानांतरित किया है, आपको बता दे कि गिधौरी थाना प्रभारी को कसडोल थाने की जिम्मेदारी के साथ यातायात का भी प्रभार सौंपा है।

इसके अलावा निरीक्षक लखेश केवट थाना सिमगा को प्रभारी सिटी कोतवाली बलौदाबाजार, निरीक्षक धीरेन्द्रनाथ दुबे को थाना सुहेला से प्रभारी थाना सिमगा, निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को रक्षित केन्द्र बलौदाबाजार से प्रभारी थाना सुहेला, निरीक्षक उनेश देशमुख थाना अजाक प्रभारी थाना गिधपुरी, निरीक्षक सहदेव नेताम रक्षित केन्द्र बलौदाबाजार को

प्रभारी थाना अजाक कंट्रोल रूम/शिकायत/जिविशा शाखा इसके साथ ही उप निरीक्षक संदीप बंजारे थाना गिधपुरी को प्रभारी थाना गिधौरी बनाया गया है।