कलेक्टर के द्वारा दृष्टिबाधित दिव्यांजन को मोबाईल फोन किये प्रदाय
(गौरव मिश्रा)
सूरजपुर। ग्राम पंचायत जगतपुर के नमन सिंह ने मोबाइल फोन के लिए कलेक्टर श्री रोहित व्यास के समक्ष आवेदन किया गया था। आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज कलेक्टर के द्वारा दृष्टिबाधित दिव्यांजन को मोबाईल फोन प्रदाय किया गया। मोबाईल फोन प्राप्त करने के पश्चात आवेदक ने खुशी जाहिर की एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।









