उप स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर भवन निर्माण नहीं होने से लोग परेशान सामुदायिक भवन मे कार्य संचालित

पलारी। विकास खंड पलारी अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर भवन निर्माण नहीं होने से क्षेत्र की जनता परेशानी का समना करना पड़ रहा है उप स्वास्थ्य केंद्र में 5 गांव आता है भवानीपुर खपरी तमोरी रीवाडीह जुवानी, जिसमें 16 मितानिन 3 उप स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी कार्यरत है। वर्तमान में 3 साल से सामुदायिक भवन भवानीपुर में कार्य संचालित कया जा रहा इस भवन में यह व्यवस्था नहीं है कि क्षेत्र के लोग जाकर इलाज कर सके वहां पर जगह के अभाव के कारण गर्भवती माताऐ का इलाज एवं प्रसव सुचारू ढंग से हो सके इसके लिए 15 किलोमीटर दूर स्वास्थ्य केंद पलारी में जाकर इलाज करना पड़ता है जिसमें कई तरीका से परेशानी क सामना पड़ता है समय में यह भी स्थिति निमित्त हो जाती है कि रात्रि में लाने लजाने में गाड़ी नहीं मिलने से कोई अनहोनी ना हो इसका डर बना रहता है। मितानिनोंको को भी बहुत परेशानी का समना पढ़ रहा है उप स्वास्थ्य केंद्र पलारी अधिक दूरी होने से बहुत समय लग जात जिसके चलते घर गृहस्ती का कार्य नहीं हो पता और मासिक मीटिंग के लिए मितानिनों के घर पर ही में संपन्न किया जाता है शसान द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए राशि स्वीकृत की गई है परंतु विगत साल भर नीव काम निकाल कर बंद पड़ा है इस संदर्भ में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि द्वारा संबंधित अधिकारी को अवगत कराया गया है । मगर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिए जो कार्य एजेंसी को कार्य दिया गया है वह गुणवत्ता हीन कार्य किया जा रहा है।

इस संदर्भ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी पलारी डॉक्टर बी एस ध्रुव से पूछा गया तो उन्होंने कहा की जिला मैं इस संदर्भ में बतलाया गया है कि वहां की भवन निर्माण जल्दी से जल्दी किया जाऐ ताकि कोई परेशानी न हो






इन्हें भी पढ़े