छत्तीसगढ़ का बजट ‘संकल्प से सिद्धि’ की दिशा में ऐतिहासिक कदम : भानु प्रताप

कसडोल। नगर पंचायत कसडोल (NAGAR PANCHAYAT KASDOL)  के भाजपा पार्षद (BJP COUNCILOR) भानु प्रताप साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट को “संकल्प से सिद्धि” की अवधारणा पर आधारित ऐतिहासिक और सर्वहितैषी बजट बताया है। श्री साहू ने कहा कि यह बजट (BUDGET)  प्रदेश के हर वर्ग किसान, युवा, महिला, मजदूर, व्यापारी एवं कर्मचारियों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

श्री साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CHIEF MINISTER VISHNUDEV SAI)  और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट राज्य के समग्र विकास, अधोसंरचना विस्तार, शिक्षा  (EDUCATION) , स्वास्थ्य और रोजगार (HEALTH AND EMPLOYMENT)  सृजन को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि संकल्पों को धरातल पर उतारकर सिद्धि प्राप्त करना है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि दोनों ही नेताओं ने प्रदेश में सुशासन और विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट को दूरदर्शी एवं संतुलित बताया। श्री साहू ने आगे कहा कि यह बजट गांव, गरीब और किसान को केंद्र में रखकर बनाया गया है। इसमें कृषि उन्नयन, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, महिला सशक्तिकरण योजनाओं, युवाओं के लिए रोजगार अवसर तथा बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष जोर दिया गया है। अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री सहित समस्त कैबिनेट मंत्रीगण एवं विधायकों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह बजट छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और प्रदेश को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

इन्हें भी पढ़े