बाबा दीप सिंह फाउंडेशन, भाटापारा द्वारा शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि एवं अरदास कार्यक्रम आयोजित
(देवेश साहू)
भाटापारा। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के शहीदी दिवस के अवसर पर बाबा दीप सिंह फाउंडेशन, भाटापारा द्वारा भगत सिंह चौक में श्रद्धांजलि एवं अरदास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा उपस्थित रहे। वहीं गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के संरक्षक श्री बलवंत सिंह सलूजा एवं सचिव श्री राजा गुबर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के ज्ञानी निरंजन सिंह द्वारा अरदास की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया। उपस्थित नागरिकों ने शहीदों को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि श्री अश्वनी शर्मा ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अद्वितीय बलिदान को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सिख संगठन श्री अमरजीत सिंह सलूजा ने नगर पालिका अध्यक्ष के समक्ष मांग रखी कि भगत सिंह चौक, जो वर्तमान में जर्जर स्थिति में है, उसका नवनिर्माण कर उसे भव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जाए।
इस पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए उक्त मांग को तत्काल स्वीकार किया और घोषणा की कि भगत सिंह चौक को नगर के प्रमुख एवं ऐतिहासिक चौक के रूप में विकसित किया जाएगा।
कार्यक्रम में बलवंत सिंह सलूजा, राजा गुबर, अमरजीत सिंह सलूजा, अनिल कुमार छाबड़ा, विजय कुमार आनंद, अमरीक सिंह, राजपाल, सतीश राजपाल, मनजीत सिंह छाबड़ा, सौरभ आनंद, अमन चावला, राजा चावला, प्रेम सेठी, मंजीत छाबड़ा, गुरमीत कुमार गुबर, हरप्रीत सलूजा, जोंटी गुबर, गगन आनंद, सनप्रीत छाबड़ा, चिंटू छाबड़ा, रंजीत सिंह छाबड़ा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
साथ ही सिंधी समाज के प्रमुख राजेश छाबरिया, प्रकाश लक्षवानी, कपिल गोरियाल, दिलीप मंधन, मोहन केसरवानी, अजय शर्मा, राजेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार भगवती सोनी, नवल चौरसिया तथा वरिष्ठ पार्षद लक्ष्मी नारायण सोनी, मनीष मिश्रा, नेम तिवारी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में अमरजीत सिंह सलूजा ने नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मांग को तत्काल स्वीकार करना शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है।

