भुईगांव में Dr. B. R. Ambedkar जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ संपन्न, युवाओं ने लिया समानता व शिक्षा का संकल्प
(पंकज कुर्रे)
पामगढ़। ग्राम भुईगांव में डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई, जिसके पश्चात उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके संघर्षमय जीवन, शिक्षा के प्रति समर्पण, समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व के विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने न केवल भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
इस अवसर पर युवाओं, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, जागरूकता एवं समानता का संदेश प्रसारित किया गया। कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
कार्यक्रम में खेदु सिंह कँवर, रामविकास सांडे,संजू टंडन, नीलकंठ कुर्रे, तामेश्वर केवट, रवि केवट, शिवा केवट, दिलिप केवट, सुमितजांगड़े, संजय जांगड़े, अमित मनहर, राजू लहरे, अजय, मन्नू भास्कर बुग्गु ,विनोद लहरे, बबलू केवट, आदि युवाओं ने बड़ी संख्या मे भागीदारी निभाई।


