प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी का राष्ट्रीय मूल्यांकन सम्पन्न, केंद्र की टीम ने की तारीफ
पवनी – NQAS (राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक एश्योरेंस ) स्वास्थ्य केन्द्रों में दी जाने वाली सेवाओं और सुविधाओं का राष्ट्रीय स्तर के मानक का मूल्यांकन है जिसके तहत सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू का पदभार ग्रहण करते ही जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उन्नयन करने के निर्देश दिए हैं । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र वैष्णव ने लगातार पिछले कुछ दिनों से जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को NQAS अनुरूप प्रशिक्षण आयोजित कर तैयारी कराएं हैं । जिला सलाहकार कृष्ण पुरी गोस्वामी के निगरानी में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का NQAS अनुरूप उन्नयन का कार्य चल रहा है ।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी का कार्य पूर्ण होने पर NQAS मूल्यांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन किया गया । स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा नामित राष्ट्रीय मूल्यांकन कर्ता डॉ सुशील हरिपंत देशमुख पुणे और डॉ योगिता तुलसियन अहमदाबाद के द्वारा 15 और 16 जून को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी का भ्रमण किया गया ओपीडी,आईपीडी प्रसव कक्ष, लैबोरेट्री, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा सामान्य प्रशासन जैसे अहम शाखाओं का मूल्यांकन किया गया । मूल्यांकन के दौरान इन शाखाओं से संबंधित रजिस्टर्ड एवं रिकॉर्ड की जांच की गई एवं कार्यक्रमों से संबंधित शाखा के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ भर्ती मरीजों का इंटरव्यू लेकर भी स्वास्थ्य सेवाओं में दी जाने वाली गुणवत्ताओं का मूल्यांकन किया गया ।
मूल्यांकन के द्वारा हर्बल गार्डन, बीएमडब्ल्यू, फायर सेफ्टी, स्टोर रूम, जननी सुरक्षा योजना, मरीजों की परिवहन, मरीजों को दी जाने वाली पोषण आहार, पेयजल स्त्रोत, आईपीडी में भर्ती मरीजों के लिए बेड एवं बेडशीट, उनकी स्वच्छता, अलग-अलग दिवसों के लिए अलग-अलग रंगों की बेडशीट, प्रयोगशाला में की जाने वाली विभिन्न प्रकार की जांच एवं परीक्षण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में टीबी, कुष्ठ, नेत्र, मलेरिया, फाइलेरिया, NCD, दंत, कान नाक गला इत्यादि कार्यक्रमों से संबंधित प्रश्नों के साथ-साथ उनके रिकॉर्ड का भी अवलोकन कर मूल्यांकन टीम द्वारा गोपनीय प्रतिवेदन भारत सरकार को प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके कुछ दिन पश्चात परिणाम घोषित होंगे । NQAS मूल्यांकन कराने में डॉ शशि जायसवाल बीएमओ बिलाईगढ़, डॉ कविता बंजारे, वीरेंद्र कुर्रे, दीपक धारा डीपीएम, जिला लेखा प्रबंधक मनोज साहू, प्रभारी विकाश खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक लकेश्वर बघेल सहित पवनी स्वास्थ्य केन्द्र कर्मचारीगण और जिला एवं विकास खंड स्तर पर कार्यरत विभिन्न शाखा जैसे चिरायु, कुष्ठ, टीबी, एड्स, नेत्र,एनआरसी, स्टोर इत्यादि शाखा के अधिकारियों, कर्मचारियों का सहयोग रहा ।




