जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के लिए केडार की छात्रा दिव्या कर्ष का चयन”
(मदन खांडेकर)
बिलाईगढ़। सेजेस सारंगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास खंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सारंगढ़ विकास खंड के विभिन्न स्कूलों से प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के छात्र -छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं को प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय स्तर के दो वर्गों में विभाजित कर विषय आधारित भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।इसी क्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय केडार,संकुल केन्द्र केडार की कक्षा आठवीं की प्रतिभाशाली छात्रा दिव्या कर्ष ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी भाषण कला प्रतिभा का शानदार परिचय देकर भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ दिव्या कर्ष का आगामी जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्राथमिक खंड में कक्षा पांचवीं का छात्र निखिल पटेल को सांत्वना पुरस्कार मिला। छात्रा की इस सफलता से विद्यालय, संकुल परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सारंगढ़ एवं जिला पंचायत प्रदेशाध्यक्ष संजय भूषण पांडेय विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन.पटेल, विकास खंड शिक्षा अधिकारी सोमासिंह ठाकुर ,सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं विकास खंड स्रोत समन्वयक रविकुमार डोंगरे, प्राचार्या विभावरी सिंह ठाकुर सहित संकुल समन्वयक, निर्णायकगण एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
दिव्या कर्ष की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उपस्थित अतिथियों ने उन्हें बधाई देते हुए जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। संकुल परिवार की ओर से संकुल प्राचार्य विजय कुमार ठेठवार, संकुल समन्वयक अनिल कुमार साहू एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्रा को बधाई दी। वहीं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय केडार के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकृत शिक्षक हेमन्त कुमार साहू, शिक्षक सुरेन्द्र सिंह नेताम, सुनील कुमार कश्यप, मनोज कुमार नीलम , सहायक शिक्षक चन्द्रभान सिंह कर्ष, साहेब राम पटेल, ममता साहू सहित समस्त शाला परिवार ने दिव्या कर्ष की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के लिए बधाई एवं उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया है।





