नगर पंचायत शिवरीनारायण में वृद्धजनों का सम्मान,एवं पीएम आवास के 25 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा पत्र वितरित

(मदन खांडेकर)

शिवरीनारायण। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज नगर पंचायत शिवरीनारायण के सभागार में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 25 पात्र हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा पत्र का वितरण नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों के माध्यम से किया गया।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने वृद्धजनों के अनुभव एवं समाज में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके सम्मान को आवश्यक बताया। वहीं पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा पत्र मिलने से उनके पक्के आवास के निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सुविधा मिलेगी।


इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी कन्हैया निर्मलकर नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत, पार्षद डॉ. धर्मेंद्र राम, अंकुर गोयल, चेतन सोनी,सत्येंद्रकेवट, दिव्या यादव, स्नेहलता सोनी, संदीप यादव डॉ. मनहरण केवट, उदयराम केवट, राधेश्याम सोनी, शंकर शर्मा, रामप्रसाद केशरवानी, कदम लाल साहू सहित नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं अनेक नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठजनों के सम्मान के साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने की दिशा में नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी गई।