गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई
(मदन खांडेकर)
बिलाईगढ़/सरसींवा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसींवा के अध्यक्ष श्री भीषम प्रसाद जी के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के “जय जवान, जय किसान” के आदर्शों को स्मरण किया गया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों के जीवन, त्याग एवं राष्ट्रसेवा से प्रेरणा लेते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कोषाध्यक्ष सेतराम साहू, ब्लॉक सचिव आनंद राम साहू, मंडल प्रभारी गेन्दलाल साहू, किसान कांग्रेस महामंत्री गोपाल निषाद, वरिष्ठ कांग्रेसजन लाकेश्वर साहू, मोहर साहू, मंगल दास, अमृत लाल यादव, बूथ अध्यक्ष यश विश्वकर्मा, अमरनाथ साहू, सनत साहू, हेमचंद साहू, सोमनाथ साहू, लकी साहू, चंदन साहू, धनीराम एवं दुलेश्वर कोसले सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।





