ग्राम पंचायत बार में 15वें वित्त की राशि में भ्रष्टाचार की जांच शुरू, एडीओ की टीम ने दर्ज किए बयान

कसडोल। विकासखंड कसडोल अन्तर्गत ग्राम पंचायत बार में 15वें वित्त की राशि में वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत पर प्रशासन ने जांच तेज कर दी है।पंचों और ग्रामीणों द्वारा बीते 10 जुलाई को कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन के बाद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी कसडोल के निर्देश पर शनिवार 25 जुलाई को दो सदस्यीय एडीओ टीम जांच के लिए मौके पर पहुँची।जांच टीम ने नियत तिथि स्थान एवं समय पर ग्राम पंचायत भवन बार पहुंचकर शिकायत के आधार पर तीन अलग-अलग विषयों को लेकर आवेदक एवं अनावेदक की उपस्थिति में बयान दर्ज किए।हालांकि, समय के अभाव के कारण सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक के बयान दर्ज नहीं किए जा सके।जांच अधिकारियों के अनुसार,दोनों पक्षों को सूचना देकर इन तीनों के बयान अलग से तय तिथि और स्थान पर लिए जाएंगे।इस दौरान ग्रामीणों और पक्ष-विपक्ष की मौजूदगी में विभिन्न निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच व कार्य स्थलों का निरीक्षण किया गया।टीम ने कन्या आश्रम मैदान समतलीकरण,हाई स्कूल मैदान समतलीकरण,बाजार चबूतरा मरम्मत,दुर्गा चौक से बड़े तालाब तक सीसी रोड निर्माण,दुर्गा चौक मैदान समतलीकरण व ज्योति कक्ष निर्माण,पचरी मरम्मत कार्य,प्रधानमंत्री आवास और बोरिंग चबूतरा मरम्मत सहित 15वें वित्त व अन्य मदों से स्वीकृत कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया।


वही ग्रामीणों एवं पंचो ने इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में जांच एवं निरीक्षण के लिए पहुंचे एडीओ विश्वनाथ जांगड़े एवं वरिष्ठ करण रोपण अधिकारी प्रकाश सिंह साहू की दो सदस्यीय टीम ने कहा कि आज जांच के दौरान शिकायत पक्ष एवं सरपंच ,सचिव उपस्थित थे। आज समय अभाव के कारण सरपंच, सचिव व रोजगार सहायक का बयान दर्ज नहीं किया जा सका जिसके लिए अलग से समय तिथि एवं स्थान तय कर दोनों पक्षों को बुलाकर बयान लिया जाएगा। इस दौरान हमने शिकायत सम्बंधित विभिन्न मदो से स्वीकृत निर्माण कार्यों की स्थल जांच निरीक्षण भी किया।वही इस शिकायत जांच कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़े