नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला 39 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
{Pankaj Kurre}
जांजगीर-चांपा | पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भैसो में एक 39 वर्षीय युवक का अपने घर के पास स्थित नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला शव, कारण अज्ञात या आत्महत्या? मृतक की पहचान पंकज कुमार प्रजापति के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन और गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, रात में पंकज कुमार अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो गए थे। देर रात उनकी पत्नी ने उनके छोटे भाई को फोन कर बताया कि पंकज घर में दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका।
तलाश के दौरान परिजन जब घर की छत पर पहुंचे, तो वहां से पास स्थित नीम के पेड़ पर पंकज कुमार का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। घटना की सूचना तत्काल पामगढ़ पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर ली है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।





