गढ़वा तालाब खरौद में दिखा मगरमच्छ, नगर में मचा हड़कंप

{Pankaj Kurre}

खरौद। जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत खरौद के गढ़वा तालाब में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना मिलने के बाद नगर पंचायत ने सतर्क रहने की अपील की गई है। नगरवासियों से कहा गया है कि वे किसी भी स्थिति में तालाब में न जाएं और बच्चों को भी तालाब के आसपास न जाने दें। सुरक्षा को देखते हुए सभी से सावधानी बरतने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है। संबंधित विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गई है।


इन्हें भी पढ़े