विजय गुरू जी को देखने नारायणा अस्पताल रायपुर पहुंचे वरिष्ठ राजमहंतो का ग्रुप

(मदन खाण्डेकर)

गिधौरी .अखिल भारतीय सतनामी महासभा के वरिष्ठ राजमहंत एवं केन्द्रीय कार्य समिति के पदाधिकारी गण संगठन विस्तार के लिये दिल्ली हरियाणा राजस्थान प्रदेशों के प्रवास पर थे इसी दौरान गुरूगद्दी नशीन गुरू विजय कुमार जी का अस्वस्थता के कारण एम एम आई नारायणा अस्पताल के आई सू में भर्ती रहने की जानकारी मिलने पर संगठन विस्तार की आगामी कार्य को स्थगित कर सीधे रायपुर नारायणा अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम जाने,एवं परमपूज्य गुरु घासीदास जी से उनके शीध्र स्वास्थ्य सुधार के लिये प्रार्थना किये ।पहले से सुधार हो कर आईसीयू से बाहर थे।

मौके पर राजमहंत दशेराम खांडे राष्ट्रीय अध्यक्ष,उपाध्यक्ष राजमहंत राजेश्वर भार्गव,राजमहंत सी आर टंडन,राजमहंत सुन्दर साय बंजारे,महासचिव राजमहंत पी एल को सरिया,सचिव राजमहंत जे पी कोशले,मिडया प्रेष प्रभारी राजमहंत पी के घृतलहरे शामिल रहे।

इन्हें भी पढ़े