बहुजन समाज पार्टी ने किया 500 से अधिक वरिष्ठजनों का सम्मान
(मदन खांडेकर)
बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में आज पामगढ़ में वरिष्ठजनों के सम्मान समारोह का आयोजन शिवरीनारायण में किया गया। कार्यक्रम में 55 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों का सम्मान करते हुए उनके सामाजिक योगदान एवं अनुभव के प्रति सम्मान प्रकट किया गया।

कार्यक्रम में पामगढ़ की पूर्व विधायक श्रीमती इंदु बंजारे,एवं दुजराम बौद्ध, बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक प्रत्याशी श्याम टंडन सहित बहुजन समाज पार्टी के जांजगीर-चांपा जिलाध्यक्ष अजय बंजारे एवं अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष अजय बंजारे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के 55 वर्ष से अधिक आयु के 500 से अधिक वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। सम्मान स्वरूप वरिष्ठजनों को श्रीफल, गमछा एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने वरिष्ठजनों के अनुभव और समाज में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को निरंतर प्रेरणा मिलती है। वरिष्ठजनों का सम्मान करना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी और संस्कारों का प्रतीक है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





