पामगढ़ में हथियार लेकर लोगों को डरा रहा था युवक, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

{Pankaj Kurre}

पामगढ़ | सार्वजनिक स्थान पर कत्तानुमा धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक पर पामगढ़ पुलिस ने शिकंजा कसते हुए उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियार जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पामगढ़ क्षेत्र में शव परीक्षण केंद्र के सामने एक युवक के कत्तानुमा हथियार लेकर घूमने और राहगीरों को भयभीत करने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पामगढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान कन्हैया कश्यप उर्फ मोनू (27 वर्ष), निवासी चंडीपारा, पामगढ़ के रूप में हुई। उसके कब्जे से कत्तानुमा धारदार हथियार जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इन्हें भी पढ़े