मिशन शक्ति के शक्ति सदन में संविदा भर्ती: पात्र-अपात्र सूची जारी, 6 नवंबर तक दावा-आपत्ति का मौका
{Pankaj Kurre}
जांजगीर-चांपा | मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत शक्ति सदन में स्वीकृत संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्राप्त आवेदनों की पात्र-अपात्र सूची प्रकाशित कर दी है। सूची में शामिल अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की आपत्ति या दावा प्रस्तुत करने के लिए 6 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को शाम 5:30 बजे तक कार्यालयीन समय में अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
विभाग द्वारा जारी प्राविधिक सूची का विस्तृत विवरण जांजगीर-चांपा जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी वेबसाइट के साथ ही संबंधित कार्यालय के सूचना पटल पर भी सूची का अवलोकन कर सकते हैं।
भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने अथवा आवश्यक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जांजगीर-चांपा से संपर्क कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना: दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 है। निर्धारित समय सीमा का विशेष ध्यान रखें।

