जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण चरण पटेल….

मदन खाण्डेकर

गिधौरी राजस्व ग्राम पटेल संघ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में जगदलपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य मे होने वाली प्रादेशिक मिटिंग का समीक्षा करने तथा संगठन के पदाधिकारियों में उत्साह भरने जगदलपुर पहूचे महासचिव सोमनाथ गुप्ता, अनंत राम कश्यप संभागीय अध्यक्ष के अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों की गरिमा मय उपस्थिति में तमाम पदाधिकारी बस स्टैंड पहूंचकर कार से सम्मान पूर्वक सभा स्थल तक लाये जहाँ बस्तर संभाग उपस्थित समस्त ग्राम पटेलों के द्वारा जोशिला स्वागत किया गया, माँ दंतेश्वरी की पुजन अर्चन और जयकारा से गुंजा जगदलपुर श्री गुप्ता जी ने कहा आज का दिन बस्तर के लिए ऐतिहासिक दिन है और रूढ़िवादी परंपरा के अतर्गत महाराजा कमलचन्द्र भंजदेव को महारानी के साथ रथारूढ कराना उनके अधिकरों का हनन है लेकिन राजस्व ग्राम पटेल संघ अब अपने रथपति की उपाधि से शुशोभित राजा को रथारूढ करने के लिए आर पार की लड़ाई के कमर कस लिया है, महासचिव अपने साथ प्रदेश के प्रवक्ता एवं बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष कृष्ण चरण पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महाराजा प्रवीर चंद भंजदेव का प्रजा के प्रति प्रेम व बलिदान हम कभी जाया होने नहीं देंगे, प्रशासन द्वारा महाराजा कमलचन्द्र भंजदेव को सिर्फ इसलिए वंचित कर दिया था कि इस वजह अविवाहित है, श्री पटेल ने बताया कि वर्तमान में महराजा विवाहित हैं और उन्हें प्राप्त रथपति के पदवी से वंचित रखना अब संगठन वर्दाश्त नहीं करेगा, संगठन का बैठक पुराने तहसील प्रांगण में रखा गया था, जहाँ मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में होने वाले पटेल महासभा का समीक्षा कर पुलिस विभाग के फालो गाड़ी तथा समुचित सुरक्षा ब्यवस्था के साथ शांति का परिचय देते सभी पटेलों की उपस्थिति में बैठक स्थल दशहरा चाट से संजय मार्केट होते हुए कांग्रेस चौक से कृष्णा पेट्रोल पंप चौक से मितालिन चौक से होते हुए कलेक्टर परिसर में ज्ञापन सौंपा गया,


 


* श्री पटेल बताया कि गतवर्ष प्रशासन के आश्वासन के बाद संगठन इस वर्ष 19/08/2026 को एक ज्ञापन सौंपकर बस्तर महाराजा श्री कमलचंद भंजदेव जी को बस्तर की होने वाली परंपरागत शाही दशहरा में उनकी कुलदेवी माँ दन्तेश्वरी के साथ राजा रानी को ससम्मान रथ में बिठाने एवं पटेल महासभा में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था जिसे मुख्य मंत्री ने स्वीकार कर लिया था, जिस पर गति प्रदान करने तथा प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने संगठन को जगदलपुर में रैली एवं ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम रखा गया!
* कलेक्टर को शांति पूर्ण ज्ञापन सौपने के बाद महाराजा श्री कमलचन्द्र भंजदेव को शाम 07 बजे उनके राजमहल में मुलाकात कर आज के कार्यक्रम से अवगत कराते हुए उन्हें महारानी के साथ रथ में बैठने का आग्रह किया तथा मुख्यमंत्री के आतिथ्य में होने वाली पटेल महासभा सानंद सम्पन्न कराने आशीर्वाद प्राप्त किया, महाराजा ने पटेलों के विशेष आग्रह पर प्रशासन यदि ससम्मान रानी रानी को रथ में ससम्मान बिठाने का अनुमति प्रदान करते हैं तो हम आपके भावनाओं का स्वागत करते हुए रथ पर बैठेंगे, हमारे महासचिव के अपने प्रवक्ता कृष्ण चरण पटेल सहित पदाधिकारीयों को लेकर बलरामपुर से जगदलपुर लगभग 1100 किलोमीटर के ऐतिहासिक दौरा के लिए विशेष मंगल कामना करते हुए आस्वस्थ किया कि आपके आगवानी में राजस्व ग्राम पटेल संघ छत्तीसगढ़ का जलाया दीपक राज परिवार कभी बुझने नहीं देगा!
* महाराजा ने संगठन के बैठक में पटेल महासभा हेतु मुख्यमंत्री से फोन लगाया ,मुख्यमंत्री विशेष मिटिंग में ब्यस्त होने के कारण बात न हो सका इस पर महाराजा ने जल्दी ही मुख्यमंत्री से डेट लेकर साझा करने का आश्वासन दिया!
* रात्रि में भोजनोपरांत विश्राम व्ही. आई.पी. सर्किट हाउस में महासचिव गुप्ता जी के साथ प्रदेश के प्रवक्ता और बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष कृष्णचरण पटेल में किया गया! प्रातः 07 बजे दोनों पदाधिकारी संगठन के इस ऐतिहासिक क्षण की सफलता के लिए मां दंतेश्वरी माई के गर्भ गृह जाकर दिव्य दर्शन प्राप्त करने दंतेवाड़ा पहुंचकर माई चरणों में माथा टेका और संगठन के सफलता की कामना की ! और अपने इस पांच दिवसीय बस्तर दौरा को मां के चरणों में समर्पित करते हुए दिनांक 09/09/2026 को दोपहर 02 बजे पुनः रायपुर के लिए प्रस्थान किये, वे 10 सितम्बर को अंबिकापुर पहुंचेंगे!
* महासचिव के बस्तर दौरा पर संगठन के साथियों में हर्ष का माहौल है तथा संगठन का तहसील वार मिटिंग निरंतर जारी है तथा प्रदेश में कार्यरत लगभग 17000 ग्राम पटेलो बस्तर की पटेल महासभा में पहूंचने के लिए आतुर है , संगठन मुख्यमंत्री से बात होने पर तिथि निर्धारित पर विशेष रूप से विभिन्न मुद्दे पर अपना पक्ष रखेगा,
* प्रदेश संगठन का मांग पुरा नहीं होने पर आगामी रणनीति ऊग्र आंदोलन क्रमिक भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है! फिर हाल प्रदेश संगठन बस्तर के इस ऐतिहासिक ज्ञापन रैली हेतु शासन के कलेक्टर एवं पुलिस प्रशासन के विशेष सहयोग के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष आभार किया है!