मोहतरा शिविर में 18 गांव के लोगों क़ी सुनी गई समस्या, मौके पर 225 आवेदनों का किया गया निराकरण, विभिन्न योजना के हितग्राहियों को सामग्री वितरित

(रौनक साहू)

कसडोल। राज्य शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से सेवाओं क़ी उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत शनिवार को विकासखंड कसडोल के ग्राम पंचायत मोहतरा (क ) में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में मोहतरा (क )सहित 18 ग्राम पंचायत के लोगों क़ी समस्याओं का समाधान किया गया। शिविरए प्राप्त 500 आवेदनों में से 225का मौक़े पर ही निराकरण किया गया।

शिविर में कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजना के तहत हितग्राहियों को सामग्री, चेक और सम्मान पत्र दिया गया। इसमें खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा जॉब कार्ड, पीएम आवास योजना अंतर्गत आवास क़ी चाबी, मछली पालन विभाग द्वारा महाजाल व आइस बॉक्स, उद्यानिक़ी विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को फलदार पौधे,भारत माता वाहिनी को सीटी व छड़ी 5 टीबी मुक्त गांव के सरपंच को महात्मा गांधी क़ी प्रतिम,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बच्चों को स्पोर्ट्स किट शामिल हैं।

इस अवसर पर कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय क़ी मंशानुरूप लोगों क़ी समस्याओं का समाधान एक छत के नीचे हो इस उद्देश्य जिले में कुल 49 शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि इस शिविर में प्राप्त अधिक से अधिक आवेदनों का आज ही निराकरण करना हैं एवं जिनका निराकरण आज नहीं हो पायेगा उसका भी जल्द निराकरण सम्बंधित विभाग को करना हैं। उन्होंने बताया कि आज इस शिविर में प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट का कैम्प लगाया गया हैं जिसमें निःशुल्क जांच व दवाई दी जा रही हैं। इस यूनिट के द्वारा अब दवाई को पैकेट में देने क़ी भी व्यवस्था क़ी जा रही है। उन्होंने मोर गांव मोर पानी अभियान अंतर्गत सभी घरों में सोखता गड्ढा निर्माण के साथ ही खेतों में डबरी निर्माण को भी जरुरी बताया। उन्होंने जनगणना कार्य अंतर्गत मकान सूचीकरण व गणना में प्रगणको को सहयोग करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष कुसुमलता पैकरा, नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहु,सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री मानिकपुरी,जनपद सभापति मोरध्वज पैकरा, जनपद सदस्य मेला राम साहु, एसडीएम आरआर दुबे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी -कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।