छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स बलौदाबाजार इकाई की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न…सदस्यता, शपथ ग्रहण व संगठन विस्तार को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
(देवेश साहू)
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की बलौदाबाजार इकाई की नवीन कार्यकारिणी की प्रथम बैठक सोमवार की देर शाम सिंधी समाज धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक संरक्षकगण विपिन बिहारी वर्मा, महेंद्र वर्मा, रामगोपाल केशरवानी, अशोक पंजवानी, हेमचंद केसरवानी, चेंबर अध्यक्ष लक्ष्मी साहू, महामंत्री शिव प्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मेंद्र अग्रवाल तथा विशेष सलाहकार अभिषेक मिकी तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक में बलौदाबाजार जिले के व्यापारियों की उपस्थिति में संगठन को सुदृढ़ बनाने एवं सदस्यता संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए निम्नलिखित निर्णय लिए गए

प्रमुख निर्णय
आजीवन सदस्यता शुल्क – 3500 रुपये की आजीवन सदस्यता रायपुर स्थित चेंबर कार्यालय के माध्यम से की जाएगी। इस संबंध में बलौदाबाजार के स्थानीय व्यापारियों हेतु लोकल स्तर पर समिति के नियम एवं स्थानीय सदस्यता शुल्क के निर्धारण के लिए मार्गदर्शन लिया जाएगा।
संगठन विस्तार – सदस्यता अभियान को व्यापक बनाते हुए स्थानीय व्यापारियों को जोड़ने तथा चेंबर ऑफ कॉमर्स संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया।
शपथ ग्रहण समारोह – नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रायपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा समय एवं स्थान निर्धारित होने पर आयोजित किया जाएगा।
स्थानीय व्यय हेतु शुल्क – स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम एवं अन्य व्यय के लिए पूर्ववत 500 रुपये प्रतिवर्ष शुल्क लिया जाएगा।
नई कार्यकारिणी का प्रचार-प्रसार – नई कार्यकारिणी के नाम एवं संपर्क नंबर का पंपलेट छपवाकर व्यापारियों के बीच वितरित किया जाएगा।
सदस्य सूची संधारण – सभी सदस्यों की सूची तैयार की जाएगी, जिसमें फर्म का नाम, प्रोप्राइटर का नाम एवं मोबाइल नंबर निर्धारित प्रारूप में अंकित किया जाएगा।
बैठक में मीडिया प्रभारी दलजीत सिंह चावला एवं दिलीप माहेश्वरी, चेंबर के पूर्व कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल, संजयनारायण केशरवानी, लक्ष्मीनारायण केशरवानी, साजिद चौहान, दिनेश जैन, संदीप हबलानी, राजेश साहू, आयुष अग्रवाल, जितेन्द्र डडसेना, ऋषभ जैन, पुनाराम भगवती प्रसाद, रजत रंजन यादव, वासुदेव सिंह ठाकुर, गोपाल जायसवाल, प्रलय शर्मा, त्रिभुवन साहू (लवन), मनोज पांडेय (लवन), राकेश (बाबा) केशरवानी, ईश्वर हरिदयानी, राजेश हबलानी, उमेश अग्रवाल, जितेन्द्र जैन, राजेश शेहरा, खिलेंद्र वर्मा, रमाशंकर सोनी, महेंद्र जैन, शिवम साहू, दिलीप माहेश्वरी, जिमी सलूजा, मुरारी साहू एवं अनिल सहित बड़ी संख्या मे सम्माननीय व्यापारीगण उपस्थित रहे।









