ग्राम भुसड़ीपाली में जीरामजी में फर्जी मजदूरों की एंट्री, शासन की राशि का दुरूपयोग, सीसी सड़क में हुआ भ्रष्टाचार, उपसरपंच सहित पंचो ने किया शिकायत
कसडोल। जनपद पंचायत कसडोल अंतर्गत ग्राम पंचायत भुसड़ीपाली में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण योजना के तहत् “सोनझोला नाला सफाई कार्य” कराया गया था लेकिन उक्त कार्य में भारी अनियमितता एवं भ्रष्टाचार किया गया है, ग्राम के उपसरपंच सहित पंचो ने कलेक्टर को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया कि जीरामजी मास्टररोल में फर्जी लोगो सहित पंचो का नाम दर्ज किया गया है जिन्होने उक्त कार्य में कोई मजदूरी कार्य नही किया है संबंधित लोगों को केवल फोटो खींचने हेतु बुलाया गया तथा उनसे मास्टररोल में हस्ताक्षर करवा लिया गया। उसके पश्चात उनकी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर शासन से मजदूरी राशि आहरित की गई है, जिन व्यक्तियों के नाम से फर्जी हाजरी भरी गई है, उनके व्दारा स्वयं यह कहा जा रहा है कि उन्होनें किसी प्रकार का कार्य नहीं किया है। जिनमे शंकरलाल पिता खेलसिंह लोधावंशी, पितरबाई पति शंकरलाल लोधावंशी, लताबाई पति व्दारिका लोधावंशी, गंगाधर पिता पकलूराम बरिहा, पावा बाई पति गंगाधर बरिहा, तीजराम पिता आजूराम साहू, उषाबाई पति तीजराम साहू, आजूराम पिता रामलाल साहू, अभिषेक पिता मंगतू राम यादव, सुमित्रा बाई पति आजू राम साहू, जमुना बाई पति मनाराम धनुहार सहित उनके कई नजदीकी लोगों का फर्जी नाम डाला गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि सरपंच एवं रोजगार सहायक व्दारा मिलीभगत कर फर्जी मास्टररोल तैयार कर शासन की राशि का दुरूपयोग एवं गबन किया गया है, इधर ग्रामीणों ने उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी सरपंच, रोजगार सहायक एवं संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों के विरूध्द उचित वैधानिक कार्यवाही करने की मांग किया है, जिससे शासन की राशि के दुरूपयोग पर रोक लग सके एवं दोषियों पर आवश्यक दंडात्मक कार्यवाही हो सके।
“सीसी सड़क में हुई गड़बड़ी की जांच मांग”
विकासखण्ड कसडोल के ग्राम पंचायत भुसड़ीपाली में डी. एम. एफ. मद के तहत सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य हेतु 5 लाख रुपये कि स्वीकृति मिला था जिसका कार्य खाल्हेपारा से स्वामी आत्मानंद स्कुल तक कार्य कराया जा चुका है, लेकिन पंचायत पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया कि उक्त कार्य में घोर लापरवाही बरतते हुए गुणवत्ताहिन सामग्री एवं गड़बड़ी पुर्ण कार्य कराया गया है जिसकी मोटाई मात्र 3 इंच कि ढलाई की गई है जो कि टिकाउ पन नही है, जिससे पंचायत पदाधिकारियों ने स्टीमेट के विपरीत निर्माण कार्य कराया गया। जिसकी जांच होने पर परत दर परत गुणवत्ता की पोल खुल जायेगी।
“आज पहुंचेगी जांच टीम”
पंचायत जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर जांच अधिकारी ने ग्राम पंचायत भुसड़ीपाली के सचिव को पत्र लिखकर कहा कि श्रीमती लता लोधवंशी उपसरपंच ग्राम पंचायत भुसड़ीपाली द्वारा कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया है कि ग्राम पंचायत भुसड़ीपाली में सरपंच द्वारा मनरेगा के तहत सोनझोला नाला साफ-सफाई कार्य के दौरान कुछ लोगों को बुलाकर फोटो लेकर ऑनलाईन उपस्थिति चढ़ाकर मजदूरी राशि का आहरण किया जाना एवं डीएमएफ निधि से निर्मित सी सी रोड निर्माण कार्य (खाल्हे पारा से स्वामी आत्मानंद स्कूल तक) में निम्न गुणवत्ता की सामग्री उपयोग किये जाने के संबंध में शिकायत किया गया है, उक्त शिकायत का जांच दिनांक 26/06/2026 समय प्रातः 11.00 बजे से ग्राम पंचायत भवन भुसड़ीपाली में आहुत किया गया है। अतः आप शिकायत जांच से संबंधित समस्त पक्षकारों को सूचित करते हुए स्वयं निर्धारित समय में आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करने कहा गया है। अब देखना होगा जांच के बाद क्या कार्रवाही होता है।
इनका कहना है…
मेरे द्वारा ऐसा कोई कार्य नहीं किया गया है, बस चुनावी रंजिश के तहत मेरे खिलाफ शिकायत किया जा रहा है।
फुलेश्वरी साहू
सरपंच, ग्राम पंचायत भुसड़ीपाली








