शहर के समग्र विकास को लेकर विधायक गोमती साय और कलेक्टर रोहित व्यास ने किया मंथन
(बबलू तिवारी)
पत्थलगांव। सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय और जिला कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में पत्थलगांव शहरी क्षेत्र के समग्र विकास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जनपद पंचायत सभागार में हुई इस बैठक में शहर के जागरूक नागरिकों, व्यापारिक संगठनों, और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक का उद्देश्य शहर की अधोसंरचना, सुविधाओं और विकास योजनाओं पर सामूहिक रूप से चर्चा कर प्राथमिकता तय करना था।
विधायक गोमती साय ने कहा, “शहर के विकास में हर वर्ग की सहभागिता अनिवार्य है। इस तरह की बैठकों से शहरवासियों की जरूरतें और समस्याएं बेहतर ढंग से समझी जा सकती हैं। मुख्यमंत्री जी के सहयोग से पत्थलगांव को विकास के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध कराया जाएगा।”
कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा, “शहरवासियों के विचारों को शामिल कर हम अधोसंरचना को सुदृढ़ करेंगे। रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसे कदम से जल संकट का समाधान किया जाएगा।नगर पंचायत सीएमओ ने बताया कि शहर की तीनों मार्ग गौरव पथ हेतु एस्टीमेट भेजा गया है, वार्ड क्रमांक 4 में हाई टेक बस स्टैंड हेतु भूमि प्रस्तावित है। सीएमओ ने बताया बीटीआई चौक पर जुदेव चौक निर्माण 31.17 लाख प्रस्तावित है।
पेयजल
शहर वासियों को शुद्ध पेयजल हेतु किलकिला से जल प्रदाय किया जाता है कलेक्टर ने बताया कि किलकिला के अलावा एक अन्य सोर्स भी चाहिए, क्योंकि गर्मी सीजन में किलकिला स्थित मांड नदी सुख जाने से पेयजल में बाधा उत्पन्न होती है, नागरिकों ने ग्राम बुढाडांड स्थित डेम को दूसरे विकल्प के तौर पर प्रस्तावित किया।कलेक्टर ने बताया कि शहर में ग्राउंड वाटर लेबल बढ़ाने हेतु समस्त भवनों रेन वाटर हार्वेस्टिंग जरूरी है सर्वप्रथम समस्त शासकीय भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग आडिट कराने के निर्देश दिए।”इस दौरान शहर क्षेत्रों के समग्र विकास के लिये आवश्यक सड़क, नाला, पार्क , पार्किंग स्थल, स्ट्रीट लाइटिंग, हाई मास्ट लाइट, जल आपूर्ति का जीर्णोद्धार, घाट का निर्माण,इंडस्ट्रियल पार्क , ऑडियोटरम आदि से संबंधित योजनाओं पर चर्चा किया गया।इस मौके पर एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ,एसडीओपी डॉ ध्रुवेश जायसवाल,चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमित अग्रवाल,उपाध्यक्ष नवीन गर्ग,संजय लोहिया,सुनील अग्रवाल, अनिल मित्तल, प्रदीप गुप्ता,अंकित बंसल,हेमंत बंजारा, महेश गुप्ता, श्याम नारायण गुप्ता,जितेंद्र गुप्ता,विनय अग्रवाल,अंकुर गोयल, आलोक गर्ग,आशीष अग्रवाल,प्रदीप सिंह, संजय तिवारी,उर्मिला, नीरज गुप्ता, अनूप मित्तल,सत्य नारायण अग्रवाल,बीईओ विनोद पैंकरा,वेदानंद आर्य,नीलम तिर्की मनरेगा,सीईओ वि के राठौर,रेंजर कृपा सिंधु पैंकरा, डा जे मिंज, अरुण यादव, रामनिवास जिंदल, सुदर्शन सिंह,करेश तिग्गा,ललित शर्मा, सीएमओ जावेद खान, इंजीनियर आदा प्रफुल टोप्पो,श्रद्धा मिश्रा,भूमिका शास्त्री,जिला समन्वयक अधिकारी उमेश रजवाड़े समेत अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।









