अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार

(नीलकमल आज़ाद)
पलारी पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 11.08.2026 को थाना गिधपुरी की पुलिस टीम द्वारा ग्राम जुनवानी में तेलासी रोड में घेराबंदी कर अवैध रूप से बिक्री करने के लिए शराब ले जाते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचिया से कुल ₹8600 कीमत मूल्य का 86 पाव देशी मसाला शराब तथा अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्र. CG22 R 4331 जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना गिधपुरी में धारा 34(2) आबकारी के तहत अपराध क्र. 114/2026 पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई है। प्रकरण विवेचना में है।
आरोपी- तेजसिंह चतुर्वेदी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सुन्द्रावन थाना गिधपुरी

इन्हें भी पढ़े