साली के साथ दुष्कर्म करने वाला फरार जीजा चढा़ पुलिस के हत्थे

बिजुरी। थाना क्षेत्रांतर्गत गुरूवार 20 जून को जीजा द्वारा अपने 26 वर्षीय साली के साथ जबरन दुष्कर्म कि घटना को अंजाम देकर, फरार हो गया था। जिसकी सरगर्मी से तलाश बिजुरी पुलिस द्वारा की जा रही थी। लेकिन आरोपी का कहीं भी पतासाजी नही चल पाने पर, बिजुरी पुलिस द्वारा सूचना तंत्र को मजबूत किया गया, और आरोपी संतोष कोल उर्फ गोलू उम्र 26 वर्ष निवासी राजनगर हाल निवासी भालूगुड़ार को 28 अगस्त की रात्रि बुढ़ार के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता ने 20 जून को थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराई कि रिश्ते में उसके जीजा संतोष कोल उर्फ गोलू ने 19 जून को दिन के 12 बजे उसे घर में अकेला नहाते हुए देख कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया, जहां दुष्कर्म करते हुए पीडि़ता की मॉ के देख लेने पर आरोपी संतोष कोल मौके से फरार हो गया है। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 376(2) (च) के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया तथा घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहे आरोपी संतोष कोल को 29 अगस्त कि रात बुढ़ार से गिरफ्तार कर लिया गया।






इन्हें भी पढ़े