स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया

(मदन खांडेकर)

शिवरीनारायण। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, शिवरीनारायण में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, गरिमामय वातावरण एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राहुल थवाईत, अध्यक्ष नगर पंचायत शिवरीनारायण तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मुकेश कर्ष, अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति ने की।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सरस्वती यादव, उपाध्यक्ष नगर पंचायत शिवरीनारायण तथा पार्षदगण अंकुर गोयल, विनोद शर्मा, सतेन्दर केवट, स्नेहलता सोनी, सरस्वती सोनी, दिव्या यादव, सरला केसरवानी एवं योगेश आदित्य उपस्थित रहे। वहीं अन्य अतिथियों में उदयराम कैवर्त्य, गोवर्धन यादव, शिवशंकर कैवर्त्य, रामचरण कर्ष सहित गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।


समारोह में अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता, अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम के प्रति सदैव समर्पित रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन टी. आर. कुर्रे ने किया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि के रूप में अध्यक्ष श्री राहुल थवाईत द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रोत्साहन राशियों की घोषणा की गई। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं शैक्षणिक उपलब्धियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्राचार्य श्री बी. के. देवांगन ने विद्यालय की आवश्यकताओं एवं विकास से संबंधित विभिन्न मांगों को अतिथियों के समक्ष रखा तथा विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग का आग्रह किया। समारोह में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य बी. के. देवांगन सहित शिक्षकगण के. पी. साहू, आर. के. साहू, जी. पी. साहू, व्ही. एल. जलतारे, एच. सी. देवांगन, सी. एस. देवांगन, व्ही. पी. तिवारी, सविता साहू, उत्तम शर्मा, के. निशा एवं जागेश्वर सिधार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अंत में जी. पी. साहू ने अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं समस्त सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना के साथ सम्पन्न हुआ।

इन्हें भी पढ़े