शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

(मदन खाण्डेकर)

गिधौरी प्रार्थी नंदकुमार साहू निवासी ग्राम बरेली द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसके द्वारा छात्रावास अधीक्षक के पद पर जिला बस्तर के लिए आवेदन किया गया था, साथ ही उसके ग्राम के मित्र अजीत कुमार द्वारा पुलिस मुख्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए आवेदन किया गया था। इसी दौरान दिनांक 22.03.2024 को आरोपियों द्वारा प्रार्थी एवं उसके मित्र की नौकरी लगवा देने का लालच दिया गया एवं इसके लिए रुपए की मांग किया गया। तत्पश्चात आरोपियों द्वारा षडयंत्र पूर्वक प्रार्थी एवं अजीत कुमार का रेलवे विभाग में नौकरी लग गया है कहते हुए फर्जी नियुक्ति पत्र देकर कुल ₹4,90,500 रकम लेकर धोखाधड़ी किया गया है।

कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 281/2024 धारा 420,467,468,471,120बी, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। कि प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में चौकी गिरौदपुरी पुलिस द्वारा प्रकरण में जांच एवं विवेचना कार्यवाही करते हुए तथा प्रकरण के प्रार्थी एवं अन्य गवाहों से विस्तृत पूछताछ के आधार पर, न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत आरोपी नरेश मनहर एवं कुनाल उर्फ हीरा दिवाकर को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी एवं उसके मित्र का शासकीय विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर रुपए लेकर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में दोनों आरोपियों को आज दिनांक 16.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम 1. नरेंद्र मनहर उम्र 44 साल निवासी ग्राम तालदेवरी थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा2. कुनाल उर्फ हीरा दिवाकर निवासी ग्राम तालदेवरी थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा

इन्हें भी पढ़े