दुर्घटना में घायल व्यक्ति को एंबुलेंस चालक गजेंद्र ने पहुँचाया अस्पताल, मिला त्वरित उपचार

कसडोल। रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 130 बी के कसडोल डोंगरीडीह मुख्यमार्ग में मोटरसाइकिल से ग्राम मुंडा से कसडोल आ रहें 45 वर्षीय विश्राम ध्रुव ट्रैक्टर की चपेट में आने से डोंगरीडीह में घायल हो गया। इधर सूचना मिलने पर तत्काल एंबुलेंस चालक गजेंद्र कुमार केवट द्वारा मौके पर पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल लाया गया। जहां घायल व्यक्ति का उपचार कराया। मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति का हाथ की हड्डी टूट चुका था। फिलहाल डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल मरीज को उचित उपचार के लिए जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।

इन्हें भी पढ़े