प्रधानमंत्री के स्वर्गीय पिता पर अभद्र टिप्पणी कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की ओछी मानसिकता का परिचायक : डॉ. सुदीप

कसडोल। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा सार्वजनिक मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता के संबंध में की गई कथित अभद्र टिप्पणी पर भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ सुदीप मानिकपुरी ने कड़े शब्दों में निंदा किया है। उल्लेखनीय है कि श्री मानिकपुरी ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में पद की गरिमा, भाषा की मर्यादा और राजनीतिक शुचिता का पालन करना प्रत्येक जिम्मेदार नेता का नैतिक दायित्व है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. सुदीप मानिकपुरी ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों के बीच वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन मतभेदों को व्यक्तिगत टिप्पणी और दिवंगत परिजनों के अपमान तक ले जाना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। देश के प्रधानमंत्री के प्रति राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन उनके स्वर्गीय पिता को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करना भारतीय संस्कृति, पारिवारिक संस्कारों और सार्वजनिक जीवन की मर्यादाओं के विरुद्ध है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष जैसे वरिष्ठ पद पर आसीन व्यक्ति से देश की जनता संयमित, जिम्मेदार और गरिमापूर्ण आचरण की अपेक्षा करती है। सार्वजनिक मंच पर दिए गए वक्तव्यों का व्यापक प्रभाव पड़ता है, इसलिए नेताओं को अपनी भाषा और व्यवहार के प्रति विशेष रूप से सजग रहना चाहिए। इस प्रकार की टिप्पणी राजनीतिक संवाद के स्तर को गिराती है और समाज में अनावश्यक कटुता पैदा करती है।

मंडल अध्यक्ष डॉ. मानिकपुरी ने कहा कि राजनीति विचारों और नीतियों की प्रतिस्पर्धा का माध्यम है, न कि व्यक्तिगत अपमान और दिवंगत व्यक्तियों के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करने का मंच।स्वस्थ लोकतंत्र में विरोध तथ्यों, तर्कों और जनहित के मुद्दों पर होना चाहिए, न कि किसी के परिवार और स्वर्गीय परिजनों को निशाना बनाकर। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से अपेक्षा की कि वह इस विषय पर अपना रुख स्पष्ट करे और सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाए।

इन्हें भी पढ़े